Tamilaga Vettri Kazhagam: चेन्नई में उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए विजय ने पारंपरिक राजनीति और मौजूदा विधायकों पर तीखा हमला बोला। विजय ने कहा, ‘एक विधायक के लिए सिर्फ अनुभव काफी नहीं है। सबसे ज्यादा जरूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने उम्मीदवारों को ‘जनता का सच्चा रक्षक’ बताया और कहा कि वे अन्य भ्रष्ट विधायकों की तरह नहीं हैं’