(खबरें अब आसान भाषा में)
मिस्र की राजधानी काहिरा में ‘विश्व शहरी फ़ोरम’ में जुटे युवाओं ने अरबों लोगों को आवास संकट से उबारने और पर्यावरण अनुकूल शहरी विकास के लिए स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की पुकार लगाई है. उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए यह अहम है कि युवजन के नेतृत्व में शहरी विकास मुहिम को मज़बूती दी जाए.