ईरान ने भारत के तेल और एलपीजी लदे जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने की इजाजत दे दी है। शनिवार को भारत की ओर जा रहे दो और एलपीजी टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब ईरान ने कहा है कि चल रहे तनाव के बीच भारत समेत चार “मित्र देशों” को इस रास्ते से अपने जहाज ले जाने की अनुमति दी जाएगी