Cinema Ka Flashback: लंदन से तालीम लेकर आईं अभिनेत्री प्रिया राजवंश ने महज 7 फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई, लेकिन चेतन आनंद के साथ उनके गहरे रिश्ते और संपत्ति विवाद ने उनकी जिंदगी का दुखद अंत कर दिया। साल 2000 में वसीयत के विवाद के चलते उन्हीं के बंगले में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके आरोप में चेतन आनंद के दोनों बेटों को सजा हुई थी।