ईरान युद्ध का सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों यानी PSU बैंकिंग सेक्टर पर देखने को मिल रहा है। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स आज 27 मार्च को कारोबार के दौरान 3% तक गिर गया। इसमें शामिल सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इससे यह उस दिन का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बन गया। कई बैकिंग शेयर आज कारोबार के दौरान 3% से लेकर 4.5% तक टूट गए