Saurabh Shukla: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ‘सत्या’ के ‘कल्लू मामा’ से लेकर ‘जॉली एलएलबी’ के जज साहब तक, उन्होंने अपनी अदाकारी से हर बार दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन आज के दौर में जहां सितारे अपनी चमक बनाए रखने के लिए पीआर (PR) और सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं, सौरभ शुक्ला की सोच बिल्कुल अलग है।