BJP vs AAP: दिल्ली विधानसभा में बुधवार (25 मार्च) को खूब हंगामा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मंत्री प्रवेश वर्मा ने रसीदों का एक बहुत बड़ा रोल खोलकर दिखाया, ताकि यह पता चल सके कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने सरकारी आवास पर कथित तौर पर कितना भारी खर्च किया गया था। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल की तुलना धुरंधर फिल्म के कैरेक्टर ‘रहमान डकैत’ से कर दी