Mukesh Chabra: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की कास्टिंग प्रक्रिया में पूरे 2 साल का समय लगा, जिसमें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और निर्देशक आदित्य धर के बीच किरदारों की गहराई को लेकर कई बार तीखी बहस हुई। मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि आदित्य के सख्त विजन और समझौते न करने की जिद के कारण ही फिल्म के लिए एक ऐसी पावरपैक स्टार कास्ट तैयार हो सकी, जिसने वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।