Harshvardhan Rane: अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने ‘Force 3’ के सेट से एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए जॉन अब्राहम को दुनिया का सबसे अच्छा निर्माता बताया है। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे एक पूर्व डिलीवरी बॉय से लेकर आज जॉन के साथ काम करने तक का उनका यह सफर किसी सपने के सच होने जैसा है।