पृथ्वी की जलवायु का लेखा-जोखा रखा जाना जब से शुरू हुआ है, उसके बाद से अब तक मौसमी सन्तुलन फ़िलहाल अपनी सबसे ख़राब स्थिति में पहुँच चुका है: ग्रीनहाउस गैस की सघनता की वजह से पृथ्वी का ऊर्जा सन्तुलन हिल रहा है, वातावारण व महासागर गर्म हो रहे हैं, और जमा हुआ जल पिघलता जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WMO) ने वैश्विक जलवायु की स्थिति पर अपनी नई रिपोर्ट में यह चेतावनी जारी की है.