(खबरें अब आसान भाषा में)
Jammu and Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के एक गांव में सोमवार की सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। यह ब्लास्ट घगवाल सेक्टर के गावाला तालाब में पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के घर के मेन गेट के पास तड़के करीब 2 बजे हुआ। धमाका इतना भीषण था कि घर के लोहे का गेट उखड़ गया।