Swatantrya Veer Savarkar Completes 2 Years: रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के 2 साल पूरे होने पर उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अभिनेता के कड़े समर्पण की सराहना की है। उन्होंने बताया कि सावरकर का किरदार निभाने के लिए रणदीप ने न केवल अविश्वसनीय शारीरिक बदलाव किया, बल्कि यह उनके जीवन का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण और दबावपूर्ण दौर था।