LPG Cargo Ship: मंगलुरु पोर्ट पर केवल गैस ही नहीं, बल्कि कच्चे तेल की सप्लाई भी पहुंच रही है। पिक्सिस पायनियर से पहले रूस का एक विशाल जहाज ‘एक्वा टाइटन’ भी कच्चा तेल लेकर बीते दिन मंगलुरु पहुंचा था।बेंगलुरु सहित कर्नाटक के अन्य हिस्सों में होटल और रेस्टोरेंट गैस की कमी से बंद हो रहे थे, ऐसे में मंगलुरु पोर्ट पर उतरी यह खेप स्थानीय बाजार को बड़ी राहत देगी।