Sundar Poonam Teaser: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘सुंदर पूनम’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वे एक मासूम दुल्हन के भेष में खौफनाक और डार्क अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म के इस रहस्यमयी ट्विस्ट को देखकर फैंस उनकी तुलना शाहरुख खान की ‘बाजीगर’ से कर रहे हैं और उनके इस ‘ग्रे शेड’ किरदार के लिए बेहद उत्साहित हैं।