Sreeleela: साउथ स्टार श्रीलीला ने खुलासा किया कि शुरुआती करियर में सोशल मीडिया ट्रोलिंग से तंग आकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन अब वे इसके प्रति मजबूत हो चुकी हैं। वहीं, अभिनेत्री राशि खन्ना ने भी ‘क्लिकबेट’ के लिए की जाने वाली तीखी ट्रोलिंग पर चिंता जताई और इसे मानसिक शांति के लिए एक बड़ा खतरा बताया।