Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद किया, जब वे पूरी तरह टूटकर अपनी मां की गोद में रोए थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां के एक गहरे सवाल ने उन्हें फिर से खड़े होने की हिम्मत दी और अब वे अपनी पत्नी प्रियंका में भी वही ममतामयी ‘जादू’ देखते हैं।