(खबरें अब आसान भाषा में)
West Bengal Murder Case: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक 24 साल की गर्भवती महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पीड़िता की पहचान पूजा मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को गरुलिया के लेनिन नगर इलाके में स्थित घर में उसका शव मिला।