(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में जंगल से मिलने वाले फलों को छाँटने से लेकर असम में दूध की आपूर्ति का हिसाब रखने तक, महिला उत्पादक स्थानीय खाद्य प्रणालियों को मज़बूत बना रही हैं. वे ग्रामीण उद्यमों को आगे बढ़ा रही हैं और ऐसे काम को पहचान दिला रही हैं, जिसे अक्सर नज़रअन्दाज़ कर दिया जाता है.