Stock Market Live Updates- आज बाजार खुलने के साथ ही ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्, एफएमसीजी इंडेक्स, रियल्टी इंडेक्स, सीपीएसई इंडेक्स, ऑटो इंडेक्स और निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल और फार्मा इंडेक्स हरे निशान में दिखाई दिये