Cocktail 2 Teaser: बॉलीवुड दर्शकों के लिए इस साल का मार्च और जून बेहद खास होने वाला है। जहां रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar: The Revenge 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, वहीं इसके साथ ही दर्शकों को मिलेगा Cocktail 2 का पहला झलक। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म का टीजर 18 मार्च से बड़े पर्दों पर दिखाया जाएगा।