Chhath Puja 2024: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज (5 नवंबर) से नहाय-खाय के साथ हो गई है। यह चार दिन का महापर्व होता है। इस दिन व्रत रखने वाले सुबह नहाकर सात्विक भोजन ग्रहण करते है। नहाय खाय के साथ शुरू होकर यह पर्व उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होता है। व्रत के दौरान कई नियमों का पालन किया जाता है