भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को कराए जाएंगे, जबकि इनके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। बारामती सीट पर उपचुनाव NCP नेता अजित पवार के निधन के कारण हो रहा है, जिनकी 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अजित पवार इस सीट से रिकॉर्ड आठ बार विधायक चुने गए थे