कोरिया लोकतांत्रिक जनगणराज्य (डीपीआरके) द्वारा एक बार फिर से अन्तर-महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किए जाने से क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गम्भीर ख़तरा उत्पन्न हो गया है. राजनैतिक मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को सुरक्षा परिषद में सदस्य देशों को बढ़ते ख़तरे के प्रति आगाह किया है.