अकासा एयर ने अपने बयान में कहा कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हाल ही में काफी बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव की वजह से हुई है, जिसका असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ा है। एयरलाइन के अनुसार, ईंधन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण एयरलाइनों की लागत भी बढ़ जाती है