Stock Market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 13 मार्च को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बाजार पर मंदड़िए हावी हो गए हैं। निफ्टी 23,200 के नीचे फिसला गया है। वहीं, Sensex 1,471 अंक लुढ़क गया है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1470.50 अंक या 1.93 फीसदी गिरकर 74,563.92 पर और निफ्टी 488.05 अंक या 2.06 फीसदी गिरकर 23,151.10 पर बंद हुआ है। जानिए 16 मार्च को कैसी रहेगी बाजार की चाल-