US Iran War | अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समेत ईरान के नेताओं की तुलना चूहों से की है जिस पर ईरान की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई है. हेगसेथ ने कहा कि ईरानी नेता हमलों से बचने के लिए अंडरग्राउंड ठिकानों में छिपे हुए हैं. उनकी इस टिप्पणी पर ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरानी नेता अमेरिकी नेताओं की तरह एपस्टीन द्वीप पर नहीं बल्कि जनता के बीच रहते हैं.