महिलाओं को जब विकास परियोजनाओं में वास्तविक साझेदार के रूप में शामिल किया जाता है, तो उनके न केवल सफल होने की सम्भावना बढ़ती है, बल्कि स्थानीय समुदायों तक भी व्यापक लाभ पहुँचते हैं. यूएन विकास कार्यक्रम (UNDP) के प्रशासक ऐलेक्ज़ेंडर डे क्रू ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के स्थाई मिशन द्वारा ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास और दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ के विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विकास प्रक्रिया में लैंगिक आयामों की अहमियत पर बल दिया.