पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी की पैनिक बुकिंग हो रही है, इसलिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आम दिनों में रोजाना 50-55 लाख एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग होती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में ये बुकिंग 75-76 लाख तक पहुंच गई है, जो पैनिक की वजह से हो रहा है