RBI Pilot Project: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम कदम उठाया है। अब देशभर में चुनिंदा एटीएम से आप ₹10, ₹20 और ₹50 के छोटे नोट भी निकाल सकेंगे। यह सुविधा फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है, लेकिन आने वाले समय में इसे बड़े पैमाने पर लागू करने की योजना है।