रिजर्व बैंक ने 4 नवंबर को बताया कि 2000 रुपये के 98.04 पर्सेंट बैंक नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और सिर्फ 6,970 करोड़ रुपये के ऐसे नोट जनता के पास हैं। रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने का ऐलान किया था। आरबीआई ने कहा कि 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के बैंक नोट प्रचलन में थे। प्रचलन में शामिल नोटों का मूल्य 31 अक्टूबर 2024 को कारोबार बंद होने पर 6,970 करोड़ रुपये रह गया था