Middle East War: विदेश मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र के देशों में करीब 1 करोड़ भारतीय रहते हैं। ऐसे में वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और भलाई सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रवक्ता ने कहा कि मध्य-पूर्व के सभी देशों में मौजूद भारतीय दूतावास और मिशन लगातार भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है