Zendaya-Tom Holland: हॉलीवुड स्टार जेंडाया ने पेरिस फैशन वीक में अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा, लेकिन इस बार चर्चा उनकी ड्रेस से ज्यादा उनके हाथ में दिखी गोल्ड बैंड को लेकर रही। उन्होंने Louis Vuitton शो में हिस्सा लिया और जब कैमरों ने उनकी लेफ्ट हैंड की रिंग फिंगर पर गोल्ड बैंड कैद किया, तो फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या उन्होंने टॉम हॉलैंड से सीक्रेट शादी कर ली है।