खबर, नौकरी, परीक्षा और बिज़नेस, आसान भाषा में
Harish Rana: 13 साल पहले गिरने से सिर में गंभीर चोटें आने के बाद से कोमा में चल रहे 32 वर्षीय हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम सांस लेने की अनुमति दे दी है। यह देश में कोर्ट की तरफ से आदेशित इच्छामृत्यु का पहला मामला है। यह फैसला जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने सुनाया।