Love And War: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर इन दिनों सुर्खियों में है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में खबर आई है कि फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को दोबारा शूट किया जा रहा है, जिसके चलते इसका बजट काफी बढ़ गया है।