ईरान पर इसराइली-अमेरिकी हवाई हमलों और ईरान की जवाबी बमबारी में हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या बढ़ती जा रही है, तेल उत्पादन केन्द्रों को क्षति पहुँच रही है और लोग निरन्तर विस्थापित होने के लिए मजबूर हैं. संयुक्त राष्ट्र ने मध्य पूर्व क्षेत्र में भड़के हिंसक टकराव की वजह से अनेक देशों में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है.