Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण: पार्ट वन को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। मेकर्स ने तय किया था कि राम नवमी (26 मार्च 2026) के मौके पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में एक भव्य इवेंट आयोजित कर फिल्म के मुख्य किरदारों की पहली झलक पेश की जाएगी। इस इवेंट के लिए मेहमानों को निमंत्रण भी भेजा जा चुका था।