बता दें कि, बीचे चार मार्च को उत्तम नगर में 25 साल के तरुण कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। इसी मामले में अब बुलडोजर एक्शन हुआ है। दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) ने गिरफ्तार आरोपियों में से एक की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर ये कार्रवाई की गई