लेबनान में यूएन की विशेष समन्वयक ने शनिवार को आगाह किया कि मध्य पूर्व में उपजे संकट के बीच देश को फिर से उथल‑पुथल और हिंसा के दौर में धकेल दिया गया है. ईरान पर इसराइली-अमेरिकी हवाई हमलों और फिर ईरान की जवाबी बमबारी शुरू होने के बाद, दक्षिणी लेबनान में भी हिज़बुल्लाह और इसराइली सेना के बीच टकराव भड़का है, जिससे ‘ब्लू लाइन’ के आसपास स्थिति तेज़ी से बिगड़ती जा रही है.