(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र समर्थित अन्तर-संसदीय संघ (IPU) की एक नवीन रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत में, दुनिया भर की संसदों में 27.5 प्रतिशत सीटों पर ही महिलाओं की मौजूदगी है. यह 2025 की तुलना में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि है, जो लगभग एक दशक में सबसे धीमी बढ़त को दर्शाती है.