Holi Special: होली का त्योहार भारतीय सिनेमा में हमेशा से खास रहा है। रंगों, संगीत और नृत्य से भरे इस पर्व को बॉलीवुड ने कई यादगार गीतों के जरिए अमर कर दिया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड का पहला होली गीत आज़ादी से पहले ही फिल्माया गया था। यह गीत था ‘आज होली खेलेंगे साजन के संग’, जो 1940 में रिलीज़ हुई मेहबूब खान की फिल्म ‘औरत’ का हिस्सा था।