मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ग्लोबल एनर्जी सप्लाई चेन पर साफ दिखने लगा है। लिक्विफाइड नैचुरल गैस (LNG) ले जाने वाले टैंकरों का किराया एक दिन से भी कम समय में दोगुना होकर 2,00,000 डॉलर प्रतिदिन के स्तर से ऊपर पहुंच गया है। अटलांटिक बेसिन क्षेत्र में जहाज मालिक और ब्रोकर LNG टैंकरों के लिए प्रतिदिन 2 लाख डॉलर से अधिक की मांग कर रहे हैं