(खबरें अब आसान भाषा में)
Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों एक अनचाहे विवाद में फंसे हुए हैं। मामला है फिल्म कांतारा से जुड़ी उनकी मिमिक्री का, जिसे लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया है। इस पर दर्ज एफआईआर को चुनौती देने के लिए रणवीर ने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।