(खबरें अब आसान भाषा में)
अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने मध्य पूर्व क्षेत्र में बढ़ते हिंसक टकराव के बीच ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ जलमार्ग में व्यापारिक जहाज़ों पर हुए हमलों पर गहरी चिन्ता जताई है. इन हमलों में कम से कम एक नाविक के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने का समाचार है.