‘UN80 पहल’ की नवीनतम गतिविधियों के बारे में, शुक्रवार को, यूएन महासभा में जानकारी प्रस्तुत की गई है. इसमें ‘नवीन मानवीय कॉम्पैक्ट’ (New Humanitarian Compact) और प्रशिक्षण एवं अनुसंधान में सुधारों पर हुई प्रगति के बारे में जानकारी भी शामिल है. यह पहल इस वैश्विक संगठन को भविष्य के लिए अधिक प्रभावी और उपयुक्त बनाने के प्रयासों में, पूरी मानवीय प्रणाली में सुधार का एक प्रयास है.