Hasee Toh Phasee Re-Release: बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी ‘हसी तो फसी’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दर्शकों को हंसाने और रुलाने आ रही है। भारत की सबसे बड़ी प्रीमियम सिनेमा चेन PVR INOX ने घोषणा की है कि यह फिल्म 6 मार्च 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के सहयोग से दोबारा बड़े पर्दे पर उतारा जा रहा है।