(खबरें अब आसान भाषा में)
बुधवार (25 फरवरी) की सुबह गाजियाबाद के एक स्कूल में तेंदुआ देखा गया, जिसके चलते छात्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के संजय नगर इलाके में स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल में यह तेंदुआ सुबह करीब 5:15 बजे घुसता हुआ दिखाई दिया।