Odisha Corruption Case: ओडिशा में खान विभाग के एक अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके घर से कथित तौर पर ट्रॉली बैग में भरे नोटों के गट्ठे बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, खान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से कुल 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं।