ViRosh Wedding: साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का उत्सव अब अपने सबसे रंगीन पड़ाव पर पहुंच चुका है। 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली इस भव्य शादी से पहले मेहंदी समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।