Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वादा किया कि यदि वह अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आते हैं तो बिजली-पानी के बढ़े हुए बिल माफ कर देंगे।
यहां ट्रांसपोर्ट नगर में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं अन्य दलों के नेताओं की तरह राजनीतिक नेता नहीं हूं। पिछले 10 वर्षों से मैंने लोगों के विकास के लिए काम किया है। मेरी शिक्षा देश के संस्थान से हुई है, इसलिए मुझे काम करना आता है।’’
उन्होंने कहा कि जब वह दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में थे, तब उपराज्यपाल दिल्ली सरकार चला रहे थे तथा लोगों को पानी और बिजली के बढ़े हुए बिल मिल रहे थे।
आप प्रमुख ने दावा किया कि दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार ने सर्वांगीण विकास किया है, जिसमें शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होना है।
इसे भी पढ़ें: औवेसी बोले- TTD बोर्ड में गैर-हिंदू नहीं; मिला जवाब- श्रीराम बोलिए और…