यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में वर्ष 2014 से ही लड़ाई धधक रही है, लेकिन देश में अधिकाँश लोगों को यह एहसास नहीं था कि कुछ सालों बाद, यहाँ पूर्ण पैमाने पर ही युद्ध भड़क जाएगा. 24 फ़रवरी 2022 को रूसी सैन्य बलों के आक्रमण से शुरू हुआ हिंसक टकराव अब अपने पाँचवे वर्ष में दाख़िल हो रहा है और इस लम्बी अवधि के बावजूद, बड़ी संख्या में यूक्रेनी नागरिकों को इस लड़ाई का फ़िलहाल कोई अन्त नज़र नहीं आ रहा है.